Friday, February 13, 2026
Homeराष्ट्रीयभूमि से अवैध कब्जा हटाकर खेल का मैदान बनाएगा गाजियाबाद नगर निगम

भूमि से अवैध कब्जा हटाकर खेल का मैदान बनाएगा गाजियाबाद नगर निगम

गाजियाबाद (हि.स.)। गाजियाबाद नगर निगम जल्दी ही वार्ड-40 झंडापुर में चार हजार वर्ग भूमि से अवैध कब्जा हटाकर वहां स्थानीय निवासियों के लिए खेल का मैदान बनवाएगा। यह निर्देश नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने शुक्रवार को भूमि का निरीक्षण करने के बाद दिए।

नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर मोहन नगर जोन के निरीक्षण के दौरान वार्ड-40 का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पार्षद हिमांशु चौधरी ने चार हजार वर्ग मीटर निगम का खाली स्थान दिखाया जिस पर लोगों ने अवैध रूप से कब्जा रखा है। नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल निगम भूमि को खाली कराने के निर्देश दिए। साथ ही इस स्थान पर क्षेत्रीय निवासियों के लिए खेल का मैदान बनाने का भी निर्देश दिया। उन्होंने निर्माण विभाग को इस स्थान की बाउंड्री के लिए निर्देशित किया। साथ ही अन्य व्यवस्थाओं के लिए भी निगम अधिकारियों को निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान मौके पर उद्यान प्रभारी डॉ. अनुज कुमार सिंह, संपत्ति अधीक्षक भोलानाथ गौतम तथा अन्य निगम की टीम उपस्थित रही।

फरमान अली

RELATED ARTICLES

Most Popular