Friday, March 27, 2026
Homeमनोरंजनभूमि पेडनेकर की दिवाली पार्टी में सुहाना खान ने लूटी महफिल

भूमि पेडनेकर की दिवाली पार्टी में सुहाना खान ने लूटी महफिल

फिल्म अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने हाल ही में अपने घर दिवाली पार्टी का आयोजन किया, जिसमें बॉलीवुड के कई सितारों को स्पॉट किया गया।पार्टी में रकुल प्रीत सिंह, जैकी भगनानी, पत्रलेखा, राजकुमार राव, सुहाना खान, न्यासा देवगन, गौरी खान, मनीष मल्होत्रा, नोरा फतेही, ऐली अबराम जैसे कई स्टार्स ने शिरकत की। लेकिन इस पार्टी में जिस चेहरे ने सब का ध्यान खींचा, वह थी सुहाना खान ।

सुहाना खान इस पार्टी में गॉर्जियस गोल्डन साड़ी में पहुंची थीं। उन्होंने अपने बालों की पोनी बनाई थी और एयरिंग्स भी कैरी किये थे। इस दौरान सुहाना काफी गॉर्जियस लग रही थी। सुहाना खान के लुक ने इस पार्टी में हर किसी का ध्यान आकर्षित किया। वहीं होस्ट भूमि पेडनेकर इंडियन एथिनिक लुक में बला की खूबसूरत दिखाई दे रहीं थी। भूमि ने मल्टीकलर के लहंगे में बहन के साथ मिलकर सभी मेहमानों का शानदार स्वागत किया। जबकि रकुलप्रीत ने रेड कलर के ऑउटफिट में जैकी भगनानी संग जमकर पोज दिए। वहीं प्रज्ञा जायसवाल भी इस पार्टी नजर आईं।

सुरभि सिन्हा/कुसुम

RELATED ARTICLES

Most Popular