25 से सात मार्च तक होगा भव्य आयोजन
संवाददाता
अयोध्या। वैदिक मंत्रों के बीच अयोध्या महोत्सव के लिए भूमि पूजन हुआ। आयोजन इस बार राजकीय पॉलीटेक्निक के समीप फॉरएवर लॉन में होगा। यह महोत्सव 25 फरवरी से शुरू होकर सात मार्च तक चलेगा। आयोजन को लेकर तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। महोत्सव न्यास अध्यक्ष हरीश श्रीवास्तव ने बताया कि भूमि पूजन के बाद श्रीराम प्रवेश द्वार, श्रीराम मंडपम व श्रीराम कला गांव, श्रीरामकला दीर्घा का निर्माण शुरू हो गया। भूमिपूजन के बाद महोत्सव के मुख्य संयोजक विधायक वेदप्रकाश गुप्त ने कहा कि इस बार का अयोध्या महोत्सव यहां की सांस्कृतिक विरासत का दर्शन कराएगा। यहां परंपरा, संस्कृति व लोककलाओं को समझा व जाना जा सकेगा। विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि यह महोत्सव ग्रमाण प्रतिभाओं के लिए एक मौका बनेगा। विधायक शोभा सिंह चौहान ने कहा कि पिछले कई वर्षो से अयोध्या महोत्सव मनाया जा रहा है। भाजपा महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्र ने कहा कि साहित्य, कला व संगीत का अनूठा संगम अयोध्या महोत्सव होगा।भूमि पूजन के मौके पर महंत गिरीशपति त्रिपाठी, भाजपा नेता शक्ति सिंह, विधायक प्रतिनिधि अमित सिंह चौहान, सूर्य प्रसाद श्रीवास्तव, रवि तिवारी, चंद्रप्रकाश गुप्ता, रामू प्रियदर्शी, कृष्णकुमार पाण्डेय खुन्नू, अरुण द्विवेदी, रेणुका श्रीवास्तव, आकाश अग्रवाल, अभिषेक सिंह, दानिश, नाहिद कैफ सहित अन्य मौजूद रहे।
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
यह भी पढें : जानें, CM कब कर सकते हैं मेडिकल कालेज का भूमि पूजन
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
