झांसी (हि.स.)। झांसी सदर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के लिए सोमवार को पहुंचे कांग्रेस के स्टार प्रचारक एवं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा ने कोई विकास नहीं किया। यहां जो भी विकास हुआ वह कांग्रेस सरकार ने किया।
बघेल ने झांसी सदर सीट से कांग्रेस उम्मीदवार राहुल रिछारिया के समर्थन में जनसंपर्क किया। बघेल ने कहा कि इस समय परिवर्तन की लहर चल रही है। परिवर्तन होगा और सदर सीट के कांग्रेस उम्मीदवार राहुल रिछारिया जीतेंगे।
महेश
