Sunday, February 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेश भूपेन्द्र सिंह चौधरी से मिले शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी

 भूपेन्द्र सिंह चौधरी से मिले शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी

लखनऊ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में 69000 शिक्षक भर्ती के अंतर्गत चयनित 6800 की सूची में शामिल अभ्यर्थियों ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी से बुधवार सुबह लखनऊ में उनके आवास पर जाकर मुलाकात की।

मुलाक़ात के दौरान अमरेंद्र पटेल ने प्रदेश अध्यक्ष को बताया कि 69000 शिक्षक भर्ती में आरक्षण लागू करने में घोर अनियमितता बरती गई। इसकी वजह से आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नौकरी से वंचित कर दिया गया। इस संबंध में कई बार आंदोलन के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले का संज्ञान लिया और विसंगति दूर करते हुए पीड़ित दलित-पिछड़े वर्ग के अभ्यर्थियों को नियुक्ति दिए जाने का आदेश अधिकारियों को दिया था, जिसके आधार पर बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने विसंगति को सुधारने के उपरांत 6800 दलित-पिछड़े वर्ग के अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने का वादा करते हुए एक सूची जारी की लेकिन अभी तक न्याय नहीं मिल सका।

हमारी मांग है की सरकार इस मामले का त्वरित समाधान निकाले और सभी 6800 चयनित पिछड़े वर्ग के अभ्यर्थियों का हक अधिकार देते हुए उनकी नियुक्ति करें।

अमरेंद्र पटेल ने प्रदेश अध्यक्ष को मामले से अवगत कराते हुए मुख्यमंत्री से मिलवाने का निवेदन किया। प्रदेश अध्यक्ष ने पूरी बात सुनने के बाद कहा कि यह मामला पूर्व में भी हमारे पास आ चुका है और हम स्वयं मुख्यमंत्री से मिलकर मामले का जल्द निस्तारण किए जाने के लिए बात करेंगे।

बृजनन्दन/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular