Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेश भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने जेपी नड्डा को दी बधाई

 भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने जेपी नड्डा को दी बधाई

लखनऊ (हि.स.)। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के अध्यक्षीय कार्यकाल के विस्तार होने पर प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी समेत प्रदेश के अनेक नेताओं ने बधाई दी है। भाजपा अध्यक्ष का कार्यकाल एक वर्ष बढ़ाया गया है।

प्रदेश अध्यक्ष ने ट्वीट के माध्यम से दिये अपने बधाई संदेश में कहा कि आपके ऊर्जावान नेतृत्व में हम सभी सेवा ही संगठन भाव-पथ पर चलते हुए हर एक बूथ को राष्ट्रीय भावों से प्रदीप्त करने हेतु प्रतिबद्ध हैं। उत्तर प्रदेश के सभी कार्यकर्ताओं की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। हम आपके यशस्वी कार्यकाल की कामना करते हैं।

इसके अलावा भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह, प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता, प्रदेश महामंत्री प्रियंका सिंह रावत, सरकार में मंत्री जीपीएस राठौर, दयाशंकर सिंह और प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला ने भाजपा अध्यक्ष को बधाई दी है।

बृजनन्दन

RELATED ARTICLES

Most Popular