Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभूपेन्द्र सिंह चौधरी ने किया पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्पार्चन

भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने किया पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्पार्चन

पं. दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को पूरा कर रहे नरेन्द्र मोदी

लखनऊ (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने रविवार को अंत्योदय एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता पं.दीन दयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर के.के.सी. चारबाग स्थित पंडित दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्पार्चन कर उन्हें अपने श्रद्धासुमन अर्पित किये। पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने भी पं.दीन दयाल उपाध्याय को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धाजंलि दी।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने पं.दीन दयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धाजंलि देते हुए कहा कि पं. दीन दयाल उपाध्याय ने समाज के अंतिम पायदान पर खडे़ व्यक्ति के जीवन में खुशहाली लाने और सबके जीवन में प्रगति और सभी के विकास के लिए एकात्म मानववाद का दर्शन दिया। उन्होंने कहा कि एकात्म मानववाद के दर्शन का मूल भाव समाज के अन्तिम पायदान पर खडे व्यक्ति के जीवन में बदलाव है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि आज केन्द्र की मोदी सरकार और राज्य की योगी सरकार पं. दीन दयाल उपाध्याय की विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए समाज के अन्तिम पायदान पर खडे़ व्यक्ति के जीवन में खुशहाली लाने का काम कर रही है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय ने अपना पूरा जीवन राष्ट्रसेवा को समर्पित कर दिया।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पं. दीन दयाल उपाध्याय का स्वप्न भारतीय संस्कृति की नींव पर एक शक्तिशाली और सशक्त भारत का निर्माण का था, आज पं. दीन दयाल उपाध्याय के उन्हीं सपनों को पूरा करने का काम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कर रहे है।

बृजनन्दन/सियाराम

RELATED ARTICLES

Most Popular