Sunday, April 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेश भूपेन्द्र सिंह चौधरी आज शाम को पहुंचेंगे आजमगढ़

 भूपेन्द्र सिंह चौधरी आज शाम को पहुंचेंगे आजमगढ़

लखनऊ (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी आज (गुरुवार) शाम को आजमगढ़ पहुंचेंगे। प्रदेश अध्यक्ष भाजपा जिला कार्यालय आजमगढ़ में शाम 05 बजे गोरखपुर क्षेत्र की संगठनात्मक बैठक में शामिल होंगे। वह पार्टी पदाधिकारियों से निकाय चुनाव की तैयारियों के संबंध में चर्चा करेंगे। पार्टी के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी हिमांशु दुबे ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष काशी से सीधे आजमगढ़ जाएंगे।

बृजनन्दन/पवन

RELATED ARTICLES

Most Popular