लखनऊ (हि.स.)। लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल ने सोमवार भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी से उनके आवास पर भेंट की। महापौर ने पुष्प गुच्छ भेंटकर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने महापौर को जीत की बधाई देते हुए उन्हें उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी।
बृजनन्दन/दिलीप
