Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभूपेन्द्र चौधरी ने भाजपा के प्रदेश मुख्यालय पर ध्वजारोहण किया

भूपेन्द्र चौधरी ने भाजपा के प्रदेश मुख्यालय पर ध्वजारोहण किया

लखनऊ(हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने मंगलवार को 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश कार्यालय पर ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अमृत काल में लिए गए संकल्पों की सिद्धि के लिए प्रतिबद्ध हों एवं ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।

ध्वजारोहण के समय प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह, प्रदेश महामंत्री संजय राय, गोविन्द नारायण शुक्ल, प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक,प्रदेश कार्यालय प्रभारी भारत दीक्षित और सह कार्यालय प्रभारी चौधरी लक्ष्मण सिंह उपस्थित रहे।

बृजनन्दन/राजेश

RELATED ARTICLES

Most Popular