Friday, April 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेश भूपेन्द्र चौधरी खतौली में करेंगे प्रचार

 भूपेन्द्र चौधरी खतौली में करेंगे प्रचार

लखनऊ (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी रविवार तीन दिसम्बर को खतौली के प्रवास पर रहेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी खतौली विधान सभा उपचुनाव में प्रभावी मतदाताओं से संवाद करेंगे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष खतौली में आयोजित कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। आज प्रचार का अंतिम दिन भी है। इसलिए भूपेन्द्र चौधरी खतौली के चुनाव प्रचार में कोई कोर कसर छोड़ना नहीं चाहते हैं। यह जानकारी भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी हिमांशू दुबे ने दी।

बृजनन्दन

RELATED ARTICLES

Most Popular