Monday, April 13, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाभीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, चार गंभीर

भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, चार गंभीर

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत करनपुर रेशमफॉर्म के पास गुरुवार को हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक युवकों की हालत गम्भीर है।

पुलिस के अनुसार, कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के खरगू चांदपुर गांव के निवासी संजू सिंह, महेश सिंह व मोहित तिवारी एक बाइक पर सवार होकर होली खेलने निकले थे। दूसरी बाइक पर पड़ोसी गांव गुलाम पुरवा के निवासी सुरेंद्र तिवारी, करनपुर के निवासी महादेव यादव और अमरीश तिवारी भी रंग खेलने ही जा रहे थे। बताते हैं कि नशे की हालत में उनकी बाइक आपस में जोरदार ढंग से टकरा गई। हादसे में सभी छह लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों ने कोतवाली देहात पुलिस को हादसे की सूचना देते हुए उन्हें अस्पताल भेजवाया, जहां चिकित्सकों ने अमरीश तिवारी (32) और महेश सिंह (28) को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से जख्मी चार लोगों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा करवाकर पोस्टमार्टम के भेज दिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular