औरैया(हि. स.)। सोमवार की शाम को अछल्दा थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुए उपद्रव के बाद वहां का माहौल तनावपूर्ण हो गया था। उपद्रवियों ने वहां पर कई वाहन क्षतिग्रस्त करते हुए पुलिस की गाड़ी में भी आग लगा दी थी। वहां का माहौल खराब होने के बाद पीएसी तैनात की गई। पुलिस ने वहां के बाजारों को भी बंद करा दिया था। सुबह सूत्रों से मिली जानकारी पर पुलिस सक्रिय हो गई। जानकारी मिली कि भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर उर्फ रावण अछल्दा पहुंच सकते हैं। जैसे ही यह सूचना पुलिस को मिली कि उनके द्वारा देवकाली चौकी के समीप बैरीकेटिंग लगाकर वाहनों की चेकिंग प्रारंभ कर दी गई।
मंगलवार को देवकाली चौकी के समीप लोगों द्वारा भारी मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात देखा गया। यही नहीं चौकी के समीप बैरिकेडिंग लगाकर वाहनों को रोका जा रहा था। मगर यह बात लोगों को समझ नहीं आ रही थी तभी जानकारी मिली कि भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर उर्फ रावण को चिन्हित करने के लिए वाहनों की चेकिंग कर रहे हैं। पुलिस टीम जालौन की ओर से आने वाले सभी छोटे-बड़े वाहन को चेक किया जा रहा था।
सुनील
