Monday, February 9, 2026
Homeउत्तर प्रदेश भीम आर्मी चीफ पर हमले के खिलाफ कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

 भीम आर्मी चीफ पर हमले के खिलाफ कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

वाराणसी (हि.स.)। भीम आर्मी चीफ और आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के ऊपर हुए हमले से उनके समर्थकों में नाराजगी बढ़ रही है। यहां जिला मुख्यालय के समीप गुरुवार को जुटे चंद्रशेखर के समर्थकों और पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने हमले के विरोध में प्रदर्शन किया।

कार्यकर्ताओं ने आरोपितों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने और चंद्रशेखर को जेड श्रेणी की सुरक्षा मुहैया करने की मांग कर इसका ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि अफसर को सौंपा। पार्टी के स्थानीय नेता सुनील कुमार लंकेश ने बताया कि हमारे अध्यक्ष चन्द्रशेखर आजाद पर जानलेवा हमला हुआ है।

इसके विरोध में हम सभी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से प्रदेश के राज्यपाल को ज्ञापन भेजा है। हमारी मांग है कि चन्द्रशेखर को जेड श्रेणी की सुरक्षा दी जाए। हमलावरों को गिरफ्तार कर उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन को देखते हुए जिला मुख्यालय पर फोर्स के साथ अफसर भी मौजूद रहे।

श्रीधर/दिलीप

RELATED ARTICLES

Most Popular