आगरा(हि.स.)। भीमनगरी महोत्सव में घायल हुए लोगों से मिलने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव कल आगरा आएंगे। इसके साथ ही वे यहां एक शादी समारोह में भी शामिल होंगे। उनके स्वागत के लिए सपा कार्यकर्ताओं द्वारा तैयारियां जोरों-शोरों के साथ की जा रही हैं।
विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद कल पहली बार सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आगरा आ रहे हैं। उनके स्वागत के लिए सपा कार्यकर्ताओं द्वारा तैयारियां पुरे जोरों-शोरों के साथ की जा रही हैं। जानकारी के अनुसार, सपा अध्यक्ष कल आगरा में तीन घंटे से भी अधिक समय बिताएंगे। वे यहां शाम के समय कार द्वारा इनर रिंग रोड होते हुए आएंगे। जिसके बाद वे सीधे नगला पदमा में भीमनगरी आयोजन समिति के अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजयशील गौतम के आवास पहुंच उनसे मुलाकात करेंगे। जहां से वे भीमनगरी महोत्सव में घायल हुए लोगों से भी मिलेंगे।
भीमनगरी महोत्सव के समापन पर सा अध्यक्ष का आगरा आना तय हुआ था लेकिन 17 अप्रैल की रात हुए हादसे के बाद भीमनगरी महोत्सव के सभी आयोजन रद्द कर दिए गए थे, जिस कारन से वे यहां आ नहीं पाए थे। घायलों से मुलाकात के बाद वे ताज होटल में एक शादी समारोह में जाएंगे जहां आधा घंटा रुकने के बाद वे सैफई के लिए वापस रवाना हो जाएंगे।
श्रीकांत
