Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभिनगा राज अनाथालय परिसर का सीपी ने किया निरीक्षण,पुलिस अफसरों को निर्देश

भिनगा राज अनाथालय परिसर का सीपी ने किया निरीक्षण,पुलिस अफसरों को निर्देश

वाराणसी (हि.स.)। कमच्छा स्थित राजा भिनगा राज अनाथालय की जमीन को धोखाधड़ी कर बेचने की शिकायत पर मंगलवार को वाराणसी पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश ने एसीपी भेलूपुर प्रवीण कुमार सिंह के साथ मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। पुलिस कमिश्नर ने अनाथालय परिसर के भौतिक निरीक्षण के बाद भेलूपुर पुलिस को पंजीकृत मुकदमा की विवेचना त्वरित और निष्पक्षता से करने का निर्देश दिया। इसके पहले सोमवार को भेलूपुर पुलिस ने भिनगा राज अनाथालय की जमीन को धोखाधड़ी करके कब्ज़ा करने वाले आरोपी अनाथालय के सचिव डॅा. सूर्य प्रकाश चौबे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

चौबेपुर के धौरहरा निवासी सचिव डॉ. सूर्य प्रकाश चौबे पर आरोप है कि सरकार की नामित संस्था की संपत्तियों को हड़पने के उद्देश्य से गलत तरीके से नाम बदलवाकर उसका नवीनीकरण कराया। खुद के अलावा अपने लोगों को संस्था का सदस्य बनवाने के बाद सरकारी बायलाॅज में अवैध संशोधन कराकर सदस्य के रूप में खुद को अधिकार दिलाया । सचिव समेत अन्य पर आरोप है कि आठ फरवरी 2019 से 11 दिसंबर 2021 के बीच दो करोड़ 35 लाख 10 हजार 92 रुपये निकाल लिए। इस मामले में भेलूपुर पुलिस ने 20 मई को डॉ. सूर्य प्रकाश सहित 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

श्रीधर

RELATED ARTICLES

Most Popular