Tuesday, February 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभारी सुरक्षा के बीच आजम खान और अब्दुल्ला सीतापुर जेल किए गए...

भारी सुरक्षा के बीच आजम खान और अब्दुल्ला सीतापुर जेल किए गए शिफ्ट

-लखनऊ के मेदांता अस्पताल से सीतापुर जेल तक रही भारी सुरक्षा व्यवस्था
सीतापुर। करीब दो महीने 3 दिन के इलाज के बाद रामपुर से सपा सांसद आजम खान और उनके बेटे बेटे अब्दुल्ला आजम को फिर से सीतापुर जेल में शिफ्ट कर दिया गया है। अब्दुल्ला खान को लखनऊ के मेदांता अस्पताल से सीतापुर कारागार में शिफ्ट किया गया। इस दौरान आजम खान को जेल में शिफ्ट किये जाने को लेकर जेल पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। लखनऊ के मेदांता अस्पताल से सीतापुर जेल तक भारी सुरक्षा व्यवस्था रही। आजम खान की सुरक्षा में एसडीएम सिधौली, सीओ सहित तमाम सुरक्षा व्यवस्था उनके साथ में मौजूद रही। लखनऊ से सीतापुर करीब 90 किलोमीटर की दूरी है। आजम खान को एंबुलेंस से सीतापुर जिला कारागार में लाकर शिफ्ट किया गया है।
आजम खान को 9 मई 2021 को कोरोना पॉजिटिव होने के बाद लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। तबीयत खराब होने के दौरान आजम खान का ऑक्सीजन लेवल भी डाउन हो गया था। इसके चलते आजम खान मेदांता अस्पताल में करीब 2 महीने 3 दिन तक भर्ती रहे। सीतापुर जिला कारागार में आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को एक ही बैरक में रखा जाएगा। आजम खान के वकील ने बताया कि उनकी तबीयत अभी ठीक नहीं है। जेल में उनको वह सुविधाएं नहीं मिल पाएंगी, जो अस्पताल में मिल रही थीं। कोरोना के बाद आराम की बहुत जरूरत होती है लेकिन आजम खान को आराम नहीं दिया गया और फिर से जेल भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular