Tuesday, March 3, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयभारी बारिश से आई बाढ़ से हालात बेकाबू

भारी बारिश से आई बाढ़ से हालात बेकाबू

इंटरनेशनल डेस्क

काठमांड। नेपाल इस वक्त बाढ़ और भूस्खलन की दोहरी मार का सामना कर रहा है। हालात लगातार बेकाबू होते जा रहे है। पिछले कई दिनों से हो रही बारिश के चलते बने ऐसे हालात में काफी संख्या में लोगों की मौत भी हो गई है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, अब रौतहाट जिले के कई गांवों में बाढ़ आ गई है। क्योंकि यहां पर निचले इलाकों में उफनती नदियों से पानी निकल जाता है। लगातार बारिश के चलते विभिन्न नदियों में बाढ़ आ गई है। मध्य और दक्षिणी हिस्सों में कई गांव जलमग्न हो गए हैं। इस बारिश ने बागमती, लाल बकैया, भकुवा, चंडी, अरुवा सहित अन्य नदियों में बाढ़ ला दी है। द हिमालयन टाइम्स ने बताया कि बाढ़ के चलते ईशनाथ नगर पालिका के बंजाराहा गांव में पानी भर गया है। जिला प्रशासन कार्यालय के अनुसार, बाढ़ के कारण 30 से अधिक परिवार विस्थापित हो गए हैं। इतना ही नहीं बाढ़ ने बंजाराहा, बड़हरवा, बैरिया और फतुवा सहित एक दर्जन गांवों में सड़क नेटवर्क को बाधित भी कर दिया है। दुर्गा भगवती ग्रामीण नगर पालिका के छतौना स्थित घरों में बकैया और झांझ नदियों का बाढ़ का पानी घुस गया। बाढ़ के पानी में जिला मुख्यालय गौर भी डूब गया है।

यह भी पढ़ें : अक्टूबर-नवंबर तक पीक पर पहुंच सकती है तीसरी लहर

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular