Thursday, February 12, 2026
Homeराज्यभारी बारिश की वजह से 48 ट्रेनें रद्द, 33 का बदला गया...

भारी बारिश की वजह से 48 ट्रेनें रद्द, 33 का बदला गया रूट

राज्य डेस्क

मुंबई। महाराष्ट्र में भारी बारिश की वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मुंबई में जहां लोग बाढ़ जैसे हालात का सामना कर रहे हैं तो कोरण इलाके में भी लोग बेहाल है। मौसम विभाग ने महाराष्ट्र की राजधानी के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इस बीच सेंट्रल रेलवे को दर्जनों ट्रेनों को रद्द करना पड़ा है तो कई का रास्ता बदला गया है और 50 से अधिक ट्रेनों का सफर छोटा करना पड़ा। सेंट्रल रेलवे ने कहा है कि राज्य में भारी बारिश की वजह से 48 ट्रेनें को रद्द किया गया है। 33 का रूट बदलना पड़ा तो 51 का सफर छोटा किया गया है। कई जगह रेल की पटरियां पानी में डूब गई हैं तो कई जगह पटरियों पर कीचड़ जमा है। कुछ जगहों पर पटरियों को काफी नुकसान पहुंचा है। हालांकि, इस बीच मरम्मत का काम भी जारी है। भारी बारिश और नदियों में उफान आने से कोंकण रेलवे मार्ग पर ट्रेन सेवांए प्रभावित हुई और हजारों यात्री फंस गए। भारी बारिश की वजह से मुंबई सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में रेल और सड़क यातायात प्रभावित हुआ है। इसकी वजह से अधिकारियों को बचाव कार्य में प्रशासन की मदद के लिए एनडीआरएफ को बुलानी पड़ी है।

यह भी पढ़ें :  बालिका गृह से भागीं सभी 12 बालिकाएं बरामद, छह निलंबित

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular