Wednesday, February 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभारत सरकार पुरानी पेंशन देते हुए निजीकरण पर रोक लगाये : विजय...

भारत सरकार पुरानी पेंशन देते हुए निजीकरण पर रोक लगाये : विजय बंधू

-हजारों शिक्षक एवं कर्मचारी पुरानी पेंशन के लिए गरजे

प्रयागराज(हि.स.)। हमारे आप के वोट से पुरानी पेंशन पा रहे माननीयों को हमें आपको भी पुरानी पेंशन देना होगा। अन्यथा हिमांचल प्रदेश एवं कर्नाटक की तरह अन्य प्रदेश एवं 2024 में पूरे देश से भूतपूर्व हो जायेंगे। भारत सरकार जितनी जल्दी हो, पुरानी पेंशन देते हुए निजीकरण पर रोक लगाये।

यह बातें चम्पारण बिहार से 02 जून को एनपीएस निजीकरण भारत छोड़ो रथयात्रा लेकर बुधवार को पहुंचे अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बंधू ने शहीद आजाद पार्क में लोगों को सम्बोधित करते हुए कही। इसके पूर्व विजय कुमार बंधू ने शहीद आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

इस दौरान सपा शिक्षक सभा के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष एवं एमएलसी डॉ. मान सिंह ने अपने समर्थकों के साथ विजय कुमार बंधू के आंदोलन को समर्थन दिया। डॉ. मान सिंह यादव ने अटेवा की इस यात्रा को समर्थन देते हुए कहा कि पुरानी पेंशन प्रणाली ही कर्मचारियों के हित मे है। नई पेंशन स्कीम मे कटौती रकम मे टैक्स मे छूट की सुविधा न होने, कर्मचारी के रिटायर होने के बाद इतनी कम धनराशि पेंशन के रूप में मिल रही है कि घर का खर्च चलाना मुश्किल है। उन्होंने बताया कि वह इस मामले को कई बार सदन में भी उठा चुके हैं। मगर भाजपा सरकार कर्मचारी हितों की लगातार अनदेखी कर रही है।

रथयात्रा में शामिल सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। कई विभाग के हजारों कर्मचारी एवं शिक्षक चंद्रशेखर आजाद प्रतिमा स्थल पर एकत्रित थे। पुरानी पेंशन बहाल हो, निजीकरण भारत छोड़ो के गगनभेदी नारों से पूरा पार्क गूंज रहा था। रथयात्रा में शामिल सभी का अटेवा प्रयागराज के संयोजक जीतेन्द्र कुमार जीतू भाई के नेतृत्व में स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रदेश संगठन मंत्री अशोक कुमार कनौजिया एवं आईटी सेल के प्रदेश प्रभारी दानिश इमरान, नीलम सिंह महिला संयोजक, रविशंकर मिश्र कर्मचारी नेता मीडिया प्रभारी, अंजना सिंह महिला महामंत्री सहित हजारों कर्मचारी शिक्षक व अन्य विभागों के लोग उपस्थिति रहे।

विद्या कान्त/सियाराम

RELATED ARTICLES

Most Popular