Thursday, April 2, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयभारत संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में फिर से निर्वाचित

भारत संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में फिर से निर्वाचित

जिनेवा (हि. सं.)। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) में भारत को वर्ष 2022-24 के लिए एक बार फिर से चुना गया है। यह छठा मौका है जब भारत यूएनएचआरसी के लिए चुना गया है।

महासभा ने गुरुवार को यूएनएचआरसी के 18 नए सदस्यों के लिए चुनाव हुये, जो जनवरी 2022 से शुरू होकर तीन साल की अवधि के लिए काम करेंगे। 193 सदस्यीय सभा में भारत को 184 वोट मिले, जबकि आवश्यक बहुमत 97 था।

इस संबंध में भारत के प्रतिनिधि तिरुमूर्ति ने बताया कि मैं मानवाधिकार परिषद के चुनावों में भारत के लिए इस भारी समर्थन पर वास्तव में प्रसन्न हूं। यह हमारे संविधान में निहित लोकतंत्र, बहुलवाद और मौलिक अधिकारों में हमारी मजबूत जड़ों का एक मजबूत समर्थन है। हम सभी संयुक्त राष्ट्र सदस्य राज्यों को इस मजबूत जनादेश के लिए धन्यवाद देते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular