Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभारत व न्यूजीलैंड के बीच होने वाले मैच में एसपी सिंह व...

भारत व न्यूजीलैंड के बीच होने वाले मैच में एसपी सिंह व विकास पांडेय होंगे स्कोरर

लखनऊ (हि.स.)। भारत और न्यूजीलैंड के बीच ग्रीन पार्क स्टेडियम में 25 से 29 नवम्बर के बीच होने वाले टेस्ट मैच में लखनऊ के शैलेन्द्र पी सिंह और विकास पांडेय को आधिकारिक स्कोरर के रूप में नियुक्त किया गया है।

एसपी सिंह पहले से ही एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मैच, टी-20 आई (महिला टेस्ट मैच, एक दिवसीय और टी-20 मैच) और आईपीएल मैचों में आधिकारिक स्कोरर के रूप में कार्य कर चुके हैं। वहीं विकास पांडेय पहले से ही एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय और टेस्ट मैचों और आईपीएल मैचों को स्कोरर के रूप में और पिछले 12 वर्षों से प्रथम श्रेणी मैचों में काफी अनुभव प्राप्त कर चुके हैं। बीसीसीआई पैनल के सीनियर स्कोरर एपी सिंह और रामजी तिवारी को मीडिया स्कोरर के रूप में नियुक्त किया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular