Thursday, April 2, 2026
Homeमनोरंजनभारत लौटी प्रियंका चोपड़ा को देख फैंस कर रहे हैं ये सवाल

भारत लौटी प्रियंका चोपड़ा को देख फैंस कर रहे हैं ये सवाल

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुकी देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा लगभग तीन साल बाद भारत लौटी हैं। प्रियंका जब मुंबई एयरपोर्ट पहुंची तो पैपराजी ने उन्हें घेर कर उनकी कई तस्वीरों को कैमरे में कैद किया। हालांकि इस दौरान प्रियंका के साथ उनकी बेटी मालती मैरी उनके साथ नहीं थी। प्रियंका के एयरपोर्ट पहुंचने के बाद की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

इन तस्वीरों के सामने आने के बाद फैंस उनसे सवाल कर रहे हैं कि उनकी बेटी मालती मैरी कहाँ है। फैंस को प्रियंका के साथ मालती के आने की भी उम्मीद थी। ऐसे में प्रियंका के साथ उनकी बेटी को न देख कर फैंस में थोड़ी नाराजगी है। वहीं मुंबई आने के बाद प्रियंका ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर यहां की कुछ तस्वीरें व् वीडियोज अपनी इंस्टा स्टोरी पर साझा किये हैं। प्रियंका ने प्लेन के अंदर से फोटो शेयर की और बताया कि वे मुंबई पहुंच गई हैं। इसके बाद एक छोटा-सा वीडियो शेयर किया, जो उन्होंने कार में बैठकर बनाया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘मुंबई मेरी जान।’

इसके बाद मुंबई में अपने घर पहुंचते ही प्रियंका चोपड़ा ने आराम फरमाने के साथ-साथ टीवी पर करण जौहर का शो ‘कॉफी विद करण’ भी देखा। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि अगर आपने टीवी पर करण जौहर का शो नहीं देखा तो आप तब तक मुंबई में नहीं हैं। साथ ही वे अपना मनपसंद जंकफूड भी खा रही हैं।

प्रियंका के वर्कफ़्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा जल्द ही हॉलीवुड फिल्म इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी नजर आएंगी । इसके अलावा प्रियंका अभिनेत्री आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ फिल्म जी ले ज़रा में भी नजर आएंगी।

सुरभि सिन्हा/कुसुम

RELATED ARTICLES

Most Popular