सर्वप्रथम भाजपा जिला अध्यक्ष अमर किशोर कश्यप के नेतृत्व में अंबेडकर चौराहा स्थित अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्चन किया गया।
उसके उपरांत भाजपा कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जहां पर आए हुए सभी भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं द्वारा डॉ अंबेडकर को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।
महापरिनिर्वाण दिवस पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज “अमृत काल में डॉक्टर बाबासाहेब अंबेडकर के दर्शन की प्रासंगिकता’ विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया।
गोष्ठी में जिले के विभिन्न सामाजिक संगठन एवं छात्रों ने प्रतिभाग किया।
जिसमें अच्छा उद्बोधन देने वाले को जिला अध्यक्ष के द्वारा सम्मानित भी किया गया।
गोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ अधिवक्ता के के श्रीवास्तव ने अपना उद्बोधन दिया।
कार्यक्रम का संचालन युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष दीपक गुप्ता द्वारा किया गया।
जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र ओझा पट्टू ने बताया कि आज की गोष्ठी में जिला महामंत्री जसवंत लाल सोनकर अनुसूचित मोर्चा के संयोजक नंदकिशोर नंदू महामंत्री आशीष त्रिपाठी टीपी अशोक पंकज बरबार लाल बाबू शुक्ला मोहम्मद साहिल इत्यादि वक्ताओं ने अपने विचार रखें।
जिला अध्यक्ष ने कहा कि हमारे संविधान को तैयार करने में डॉ.भीमराव रामजी आंबेडकर की बड़ी भूमिका थी। इसी वजह से वह संविधान निर्माता के तौर पर जाने जाते हैं। वह बड़े समाज सुधारक और विद्वान थे। उनका निधन 6 दिसंबर, 1956 को दिल्ली स्थित उनके घर पर हुआ था यानी आज उनकी पुण्यतिथि है। उनकी पुण्यतिथि को महापरिनिर्वाण दिवस के तौर पर मनाया जाता है।
केके श्रीवास्तव ने कहा कि आज के विकसित भारत के संकल्प को यदि हम पूरा करने जा रहे हैं तो इसके मूल में डॉक्टर अंबेडकर जी का दर्शन ही है।
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री एवं विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी ने डॉ आंबेडकर के सिद्धांत एवं दर्शन को आधार मानते हुए हुए ही सबका साथ सबका विकास एवं सब का प्रयास के सिद्धांत को अपनाया है।
भाजपा द्वारा आज जनपद के सभी मंडलों में महापरिनिर्वाण दिवस पर गोष्ठी एवं श्रद्धांजलि के कार्यक्रम आयोजित किए गए।
आज के कार्यक्रम में महामंत्री राकेश तिवारी, जिला उपाध्यक्ष अंजू सिंह खरवार, राजेश तिवारी जिला मंत्री शैलेंद्र सिंह पुनीत महिला मोर्चा अध्यक्ष बीना राय राजभर किसान मोर्चा अध्यक्ष विद्याभूषण द्विवेदी सहित अनुसूचित मोर्चा के तपसीराम गौतम पंकज बरवार रक्षा राम भारती विवेक कनौजिया राजकुमार गौतम अखिलेश गौतम विनोद सूर्य राममिलन दयाराम इत्यादि सैकड़ो भाजपाई उपस्थित रहे।
भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस बनाया गया
RELATED ARTICLES
