Tuesday, April 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभारत में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं : वीके सिंह

भारत में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं : वीके सिंह

गाजियाबाद (हि.स.)। केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग तथा नागर विमानन राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह ने कहा कि भारत ऐसा देश है जहां किसी भी क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। जरूरत सिर्फ उन्हें तलाशने और तराशने की है। केंद्र की भाजपा सरकार इस काम को बखूबी अंजाम दे रही है।

महामाया स्पोटर्स स्टेडियम में रविवार को सांसद खेल प्रतियोगिता का केंद्रीय मंत्री वीके सिंह और किरन रिजिजू ने उदघाटन किया। विभिन्न खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। खिलाड़ियों को केंद्रीय मंत्रियों ने उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत भी किया गया। जनरल वीके सिंह ने कहा कि खिलाड़ियों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं होती। खिलाड़ियों को प्रतिभा उभारने के अवसर प्रदान करने की आवश्यकता मात्र पड़ती है। गाज़ियाबाद के सभी युवा खिलाड़ियों हेतु प्रतिभा दिखाने के लिए ‘सांसद खेल स्पर्धा’ का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि मुझे इन खिलाड़ियों पर सम्पूर्ण विश्वास है कि यह सभी युवा राष्ट्रीय स्तर पर गाज़ियाबाद का नाम रौशन करेंगे। इसके बाद शहीद स्थल पर केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू और वीके सिंह ने शहीद स्थल पर रखे आर्मी टैंक का निरीक्षण भी किया।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अस्मिता लाल, भाजपा नेता ब्रजपाल तेवतिया, मयंक गोयल, पवन गोयल आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular