Monday, March 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभारत में अवैध रूप से धुस रहे दो चीनी नागरिक गिरफ्तार

भारत में अवैध रूप से धुस रहे दो चीनी नागरिक गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर (हि. स)। जनपद के मोहाना थाना तथा सीमा सुरक्षा बल की संयुक्त टीम द्वारा बभनी तिराहे के पास से भारत में अवैध रूप से प्रवेश करते समय दो चीनी नागरिकों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने बताया कि जनपद में अपराध तथा अपराधियों के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है। सीमा सुरक्षा बल तथा मोहाना थाना की पुलिस की संयुक्त टीम के साथ भ्रमण के दौरान बभनी तिराहे से दो चीनी नागरिक एक महिला व एक पुरुष को भारत में अवैध तरीके से प्रवेश करते समय गिरफ्तार किया गया है । इस संबंध में दोनों के विरुद्ध धारा 14(ए) विदेशी अधिनियम 1946 पंजीकृत कर अभियुक्तगण को न्यायालय भेज दिया गया है।

पकड़े गये लोगों में झाऊ पुलिन पुत्र यान मीन सियाचीन व युआन यूहान पुत्री यूआन चोंग जिंग यूबेई शामिल हैं।इनके पास से दो चीनी पासपोर्ट तथा नेपाल का बीजा एवं नेपाल व चीन का सिम,मोबाइल आदि बरामद हुआ है।

डॉ. बलराम/सियाराम

RELATED ARTICLES

Most Popular