Monday, March 30, 2026
Homeव्यापारभारत में अप्रैल-जून तिमाही में सोने की मांग 7 फीसदी घटी :...

भारत में अप्रैल-जून तिमाही में सोने की मांग 7 फीसदी घटी : डब्ल्यूजीसी

नई दिल्ली(हि.स.)। भारत में सोने की मांग में गिरावट दर्ज हुई है। अप्रैल-जून तिमाही के दौरान घरेलू बाजार में रिकॉर्ड ऊंची कीमतों के कारण सोने की मांग सात फीसदी घटकर 158.1 टन रह गई। विश्व स्वर्ण परिषद (डब्ल्यूजीसी) ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

डब्ल्यूजीसी के मुताबिक पिछले वित्त वर्ष की तुलना में वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही में सोने का आयात सालाना आधार पर 16 फीसदी की उछाल के साथ 209 टन रहा है। 2023 की पहली छमाही में सोने की मांग का अनुमान 271 टन का है, जो पूरे साल में 650-750 टन के बीच हो सकती है। हालांकि, इस दौरान सोने की वैश्विक मांग दो फीसदी घटकर 921 टन रह गई है।

बीते दिनों सोने की कीमतों में भारी उछाल आया है। सोने का भाव बहुत कम समय में यह 64 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। उल्लेखनीय है कि भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सोने का उपभोक्ता देश है।

प्रजेश शंकर/पवन

RELATED ARTICLES

Most Popular