– पुलिस ने छीना पुतला, कांग्रेसियों से हुई तीखी झड़प
कानपुर (हि.स.)। कृषि कानूनों को लेकर भारत बंद में पुलिस का जगह-जगह सख्त पहरा दिखा। विपक्षी नेताओं को पहले से ही नजरबंद कर दिया गया तो वहीं कुछ नेता व कार्यकर्ता विरोध करने को लेकर सड़कों पर दिखे। इसी क्रम में कांग्रेसी नेता विकास अवस्थी के नेतृत्व में कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर का पुतला फूकनें जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने रोक लिया। तीखी झड़प के बाद पुलिस ने पुतले को छीनते हुए कांग्रेसियों को हिरासत में ले लिया।
किसानों की ओर से मंगलवार को भारत बंद किये जाने का समर्थन राजनीतिक पार्टियों ने भी किया। इसमें प्रदेश की कांगेस, सपा और बसपा पार्टी शामिल रही। विपक्षियों पार्टियों के भारत बंद में शामिल होने को देखते हुए पुलिस ने पहले से ही पूरी तैयारी कर ली थी। विपक्षी राजनीतिक पार्टियों के प्रमुख नेताओं को रात से ही घर पर नजरबंद कर दिया। इसके बावजूद तीनों प्रमुख पार्टियों के नेता व कार्यकर्ता पुलिस से बचते-बचते किसानों के समर्थन में सड़क पर उतरकर विरोध करते नजर आये। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव विकास अवस्थी और यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कनिष्क पाण्डेय के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने गोविन्द नगर में किसानों के समर्थन में विरोध प्रदर्शन किये और कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर का पुतला फूकने का प्रयास किये। इस बीच वहां पर मौजूद पुलिस ने कांग्रेसियों से पुतला छीनने को लेकर तीखी नोकझोक हुई, पर पुलिस पुतला छीनने में सफल रही। इसके बाद पार्षद जेपी पाल सहित विरोध कर रहे दर्जनों कांग्रेसियों को हिरासत में ले लिया और पुलिस लाइन ले जाया गया। सपा नेता को हिरासत में लेने के लिए पीएसी के साथ पहुंची पुलिस
सपा नेता व गोविन्द नगर सीट से पूर्व प्रत्याशी रहे सम्राट यादव को पुलिस ने रात में ही उनके आवास विकास स्थित आवास पर नजरबंद कर दिया। इसके बाद भी पुलिस को आशंका रही कि सपा नेता कहीं बाहर न निकल जाये। इसको लेकर कल्याणपुर पुलिस पीएसी के साथ पहुंची और सम्राट सहित मौजूद अन्य सपा नेताओं को हिरासत में लेने का प्रयास किया। सपा नेताओं को हिरासत में लेते समय पुलिस से धक्का मुक्की भी हुई। इन सबके बावजूद पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर बस में भरते हुए पुलिस लाइन भेज दिया।
भारत बंद : कृषि मंत्री का पुतला फूकनें में असफल रहे कांग्रेसी, हिरासत में लिए गये
RELATED ARTICLES
