लखीमपुर-खीरी (हि.स.)। भारत-नेपाल सीमा पर स्मैक के साथ नेपाली नागरिक गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से 15 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई है।
पुलिस अधीक्षक विजय ढुल ने सोमवार शाम को जानकारी देते हुए बताया कि तिकुनिया थाना पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए अभियान चला रही है। इसी अभियान के तहत तिकुनिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम रननगर तिराहे पर एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। उसकी पहचान नेपाल के ग्राम दाराबोझी निवासी कमल ठकुल्ला के रुप में हुई है। पकड़े गए युवक को सुसंगत धाराओं में जेल भेज दिया गया है।
एसपी ने यह भी बताया कि धनतेरस और दीपावली पर्व को मद्देनजर भारत-नेपाल बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक बढ़ा दिया गया है।
