Friday, February 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभारत-नेपाल का सोनौली बॉर्डर खुला, केंद्र के आदेश पर एसएसबी ने शुरू...

भारत-नेपाल का सोनौली बॉर्डर खुला, केंद्र के आदेश पर एसएसबी ने शुरू कराई आवाजाही

महराजगंज (हि.स.)। कोरोना काल से अब तक तकरीबन डेढ़ वर्षों तक बंद रहने वाला सोनौली स्थित भारत-नेपाल सीमा को रविवार को खोल दिया गया। अब भारतीय नागरिक अपने निजी वाहन से नेपाल की यात्रा करने लगे हैं। हालांकि, कोविड गाइड-लाइन का सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन करना जरूरी है। भारत सरकार के आदेश पर सीमा की सुरक्षा में तैनात एसएसबी ने रोक हटा ली है।

ज्ञातव्य हो कि नेपाल सरकार ने अपनी ओर की सीमा को पहले ही खोल दिया था, लेकिन एसएसबी द्वारा भारतीय सीमा में वाहनों को आने नहीं दिया जा रहा था। भारत सरकार से मिले निर्देश के बाद एसएसबी ने आवाजाही शुरू करा दी है।

अंतरराष्ट्रीय पर्यटन दिवस पर नेपाल ने खोली थी सीमा

नेपाल सरकार ने अंतरराष्ट्रीय पर्यटन दिवस पर नेपाल ने बॉर्डर खोल दिया था। भारत से जाने वाले यात्री मात्र आरटी-पीसीआर या वैक्सीनेशन का प्रमाण पत्र दिखाकर ही सीमा में प्रवेश कर रहे थे। इधर, भारतीय सीमा खोलने को लेकर एसीबी को कोई दिशा-निर्देश नहीं मिला था। इस वजह से वह वाहनों को नेपाल नहीं जाने दे रही थी।

एसीबी सेनानायक ने कहा

एसएसबी सेनानायक मनोज सिंह के अनुसार सीमा खोलने को लेकर भारतीय विदेश मंत्रालय का पत्र आ गया है। पर्यटक वाहनों के लिए सीमा खोल दी गई है। अब नेपाल जाने पर पहले के दिशा निर्देश अप्रभावी हैं। नए गाइड-लाइन के मुताबिक भारतीय सीमा से नेपाल में प्रवेश कराया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular