वाराणसी, 02 जनवरी (हि.स.)। गाज़ियाबाद लोनी बार्डर से राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा उत्तर प्रदेश में तीन जनवरी मंगलवार को आएगी। यात्रा में शामिल होने के लिए सोमवार को कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता जगतगंज स्थित सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय के पास से प्रदेश प्रांतीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री अजय राय के नेतृत्व में वाहनों से रवाना हुए।
इस दौरान पूर्व मंत्री अजय राय ने कहा कि उत्तर प्रदेश की धरती राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा के अभिनंदन के लिए पूरे उत्साह और उमंग के साथ तैयार है। विभिन्न जनपदों से भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता यात्रा में भाग लेने लिए निकल चुके हैं। यूपी में यात्रा ऐतिहासिक होगी। गाजियाबाद जाने वालों में जिलाध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल, महानगर अध्यक्ष राघवेन्द्र चौबे, अखिलेश यादव, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, सफ़क रिजवी, मनीष मोरोलिया, डॉ राजेश गुप्ता, अशोक सिंह, विश्वनाथ कुँवर, तरंग सेठ, ओकाश अंसारी, अफजाल अंसारी, रंजीत तिवारी, चंचल शर्मा, संदीप पाल, विनोद सिंह कल्लू, आशीष गुप्ता छांगुर, राजीव राम आदि शामिल रहे।
श्रीधर
