Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेश भारत जोड़ो यात्रा में आपस में भिड़े कांग्रेस कार्यकर्ता

 भारत जोड़ो यात्रा में आपस में भिड़े कांग्रेस कार्यकर्ता

बड़े नेता घटना से हुए असहज,चुप्पी साधी

वाराणसी (हि.स.)। कांग्रेस के प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा में गुरूवार को कार्यकर्ता गुटबाजी के चक्कर में आपस में ही भिड़ गये। जिससे यात्रा में कुछ देर के लिए अफरा—तफरी मच गई। पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को किसी तरह शांत किया। इसको लेकर सोशल मीडिया में लोग कांग्रेस पर जमकर तंज कसते रहे।

सारनाथ से पार्टी के प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय यात्रा लेकर निर्धारित मार्ग से पांडेयपुर के समीप पहुंचे ही थे कि कार्यकर्ता इसमें शामिल होने को लेकर हाथापाई पर उतर आये। इस घटना से पार्टी के बड़े नेता भी असहज दिखे। इसके पहले मथुरा में भी यात्रा के दौरान भगदड़ मची थी। मथुरा में भी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ब्रजलाल खाबरी के सामने ही कार्यकर्ता आपस में भिड़ गये । यहां युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष यतेंद्र मुकद्दम ने रिवाल्वर निकालकर कोतवाली के सामने लहराई, इससे सड़क पर भगदड़ मच गई। प्रदेश अध्यक्ष की सभा भी भगदड़ के चलते नहीं हो पाई। वाराणसी में हाथापाई और धक्कामुक्की देख नेता मौन साधे रहे। कार्यकर्ताओं के मारपीट का वीडियो भी पूरे दिन वायरल होता रहा।

श्रीधर

RELATED ARTICLES

Most Popular