Monday, April 13, 2026
Homeराज्यभारत जोड़ो यात्रा पहुंची उज्जैन, राहुल गांधी ने किए भगवान महाकाल के...

भारत जोड़ो यात्रा पहुंची उज्जैन, राहुल गांधी ने किए भगवान महाकाल के दर्शन

भोपाल (हि.स.)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मंगलवार शाम को उज्जैन पहुंच गई। राहुल गांधी ने यहां महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान महाकाल के दर्शन किए। राहुल गांधी यहां रुद्राक्ष की माला पहने नजर आए। उन्होंने धोती पहनकर महाकाल का पंचामृत अभिषेक कर पूजन किया। राहुल गांधी करीब 13 मिनट तक गर्भगृह में रहे। उन्होंने साष्टांग दंडवत होकर महाकाल को प्रणाम किया। साथ ही नंदी महाराज के कान में मनोकामना कही। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ भी उनके साथ थे।

भारत जोड़ो यात्रा का मध्यप्रदेश में आज सातवां दिन है। यात्रा मंगलवार सुबह इंदौर जिले के सांवेर से शुरू होकर ग्राम निरोरा पहुंची और यहां लंच ब्रेक लिया। ब्रेक के बाद दोपहर में यात्रा पुनः शुरू होकर जैन तीर्थ तपोभूमि पहुंची, जहां राहुल गांधी भगवान महावीर के दर्शन किए और आचार्य प्रज्ञा सागरजी महाराज से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। यहां उन्होंने कीर्ति स्तंभ का लोकार्पण भी किया।

इसके बाद यात्रा आगे रवाना हुई। उज्जैन में मंगल कलश के साथ महिलाओं ने यात्रा का स्वागत किया। राहुल गांधी यहां से सीधे महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे और भगवान महाकाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। शासकीय पुजारियों ने भगवान महाकाल का पूजन संपन्न कराया। राहुल गांधी यहां विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।

मुकेश

RELATED ARTICLES

Most Popular