Wednesday, February 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभारत जोड़ो यात्रा की तरह न्याय यात्रा छाप छोड़ेगी : अभय दुबे

भारत जोड़ो यात्रा की तरह न्याय यात्रा छाप छोड़ेगी : अभय दुबे

लखनऊ (हि.स.)। लखनऊ में भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए कांग्रेस के प्रवक्ता अभय दुबे ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा देश पर गहरी छाप छोड़ेगी, जैसे भारत जोड़ो यात्रा को लोगों का समर्थन मिला।

कांग्रेस प्रवक्ता ने जोर देकर कहा कि आज बेरोजगार युवाओं, कर्ज में डूबे किसानों और महंगाई की मार के बीच पढ़ाई, कमाई और दवाई के लिए संघर्ष करते गरीबों के साथ न्याय नही हो रहा हैं, भाजपा सरकार सिर्फ अपने उद्योगपति मित्रों के लिए काम कर रही है। भारत रोजगार संकट से जूझ रहा है जहां इंजीनियर कुली का काम करते हैं और पीएचडी धारक चपरासी तक के लिए आवेदन देते हैं। कांग्रेस वंचितों के अधिकारों और बेटियों के आत्मसम्मान के साथ न्याय के लिए प्रतिबद्ध है।

अभय दुबे ने कहा कि एससी एसटी और ओबीसी वर्ग को वंचित रखने का क्रम जारी है। हमारे देश के संस्थानों में उनका प्रतिनिधित्व बेहद कम है। न्याय का मतलब, उनकी गिनती करना और समाज में उनकी भागीदारी को निष्पक्षता से मापना है। नफरत और हिंसा की राजनीति में हमारे देश के ताने-बाने और अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर एक गहरी चोट की है। हमें भारतीयता को संरक्षित करने के लिए एकता और सद्भाव को बढ़ावा देना है।

प्रदेश प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने पत्रकारों को बताया कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा में जुड़ने के लिए यात्रा की आधिकारिक वेबसाइट bharatjodonyayyatra.com पर रजिस्टर करके न्याय योद्धा बन सकते हैं। हमने मोबाइल नंबर जारी किया है। इस यात्रा से जुड़ने इस नम्बर 9891802024 पर मिस्ड कॉल देकर न्याय की इस लड़ाई में भाग ले सकते हैं।

उन्होंने बताया कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा राहुल गांधी के नेतृत्व में निकल रही है। सभी वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूरे भारत के राजनीतिक दलों के नेता, सामाजिक कार्यकर्त्ता, स्वयं सहायता समूहों के कार्यकर्ता, सिविल सोसाइटी के लोग सहित, किसान संगठन, युवा, किसान, महिला संगठन आदि शामिल रहेंगे।

शरद/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular