Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभारत को विश्वगुरु बनाने के लिए भाजपा की सरकार लगातार चल रही...

भारत को विश्वगुरु बनाने के लिए भाजपा की सरकार लगातार चल रही हैं : सूर्य प्रताप शाही

देवरिया (हि.स.)। बूथ सशक्तीकरण का अभियान कोई साधारण अभियान नहीं है। यह एक दूरदर्शी अभियान हैं। उक्त बातें कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने आगामी कामकाजी एवं बूथ सशक्तिकरण अभियान के संबंध में भाजपा पथरदेवा विधानसभा के पदाधिकारियों और प्रमुख कार्यकर्ताओं की शनिवार को भाजपा नेता आशुतोष सिंह के भुजौली स्थित आवास पर आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि यह अभियान सिर्फ चुनाव जीतने की तैयारी भर नहीं है। देश की व्यवस्थाओं में बदलाव के लिए और भारत को विश्वगुरु बनाने के लिए भाजपा की सरकार लगातार चलती रहें, इसके लिए यह अभियान जरूरी हैं।

उन्होंने कहा कि यह बूथ सशक्तीकरण अभियान आगामी चुनाव की तैयारियों की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं। केन्द्रीय नेतृत्व ने चिन्हित बूथों पर इस योजना को शुरू किया है। सरल एप के माध्यम से बूथवार जानकारी हमें अपलोड करनी हैं।

कृषि मंत्री से कहा कि कल प्रसारित होने वाले प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम को हर बूथ पर अवश्य सुना जाए इसके लिए सभी बूथ प्रमुखों को सूचना दे दी जाए।

बैठक में प्रमुख में प्रभाकर राय,रामाशीष गुप्ता, श्रीनिवास मणि त्रिपाठी, रविन्द्र कौशल किशोर, कृष्णानाथ राय, ब्रह्मा यादव, जीवन पति त्रिपाठी, विजय श्रीवास्तव, रमेश सिंह, उमेश मल्ल, राघवेंद्र वीर विक्रम सिंह, अवधेश सिंह, धीरज मिश्र, हेमंत पाठक, जुगुल किशोर तिवारी, दयाशंकर शास्त्री, नथुनी कुशवाहा, अखिलेश्वर राय, नागेन्द्र सिंह, रामअशीष प्रसाद मौर्य, विनय राव, दुष्यंत राव उपरिथित रहें।

ज्योति

RELATED ARTICLES

Most Popular