Tuesday, April 7, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयभारत को फिर चुना गया यूनेस्को के एक्जीक्यूटिव बोर्ड का सदस्य

भारत को फिर चुना गया यूनेस्को के एक्जीक्यूटिव बोर्ड का सदस्य

संयुक्त राष्ट्र (हि.स.)। भारत को साल 2021-25 के कार्यकाल के लिए संयुक्त राष्ट्र के तीन संवैधानिक अंगों में से एक, यूनेस्को के एक्जीक्यूटिव बोर्ड के लिए फिर से चुना गया है।

एक्जीक्यूटिव बोर्ड के सदस्यों का चुनाव बुधवार 17 नवम्बर को हुआ। यूनेस्को (संयुक्त राष्ट्र शिक्षा, विज्ञान और सांस्कृतिक संगठन) के लिए पेरिस स्थित भारत के स्थायी प्रतिनिधिमंडल ने ट्वीट किया, “भारत को यूनेस्को के कार्यकारी बोर्ड में 2021-25 की अवधि के लिए 164 मतों के साथ फिर से चुन लिया गया।”

भारत को एशियाई और प्रशांत देशों के समूह पंचम के लिए फिर से चुना गया। इसमें जापान, फिलीपींस, वियतनाम, कुक आइलैंड्स और चीन भी शामिल हैं।संयुक्त राष्ट्र के सांस्कृतिक और शैक्षिक संगठन का एक्जीक्यूटिव बोर्ड संयुक्त राष्ट्र एजेंसी के तीन संवैधानिक अंगों में से एक है। अन्य दो जनरल कांफ्रेंस और सचिवालय हैं। जनरल कांफ्रेंस एक्जीक्यूटिव बोर्ड के सदस्यों का चुनाव करता है।

यूनेस्को के 193 सदस्य देश हैं और 11 सहयोगी सदस्य हैं। एक्जीक्यूटिव बोर्ड में 58 सदस्य होते हैं, जिनमें से प्रत्येक का कार्यकाल चार साल का होता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular