लखनऊ (हि.स.)। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने सोमवार को अधिकारिक दो ट्वीट किए। इसमें उन्होंने कहा कि देश की अधिकतर आबादी गरीबी व निम्न आय वर्ग में पिछड़ गई है जिसकी सही चिन्ता बहुत ही जरूरी।
उन्होंने कहा कि ब्रिटेन के लोगों की प्रति व्यक्ति आय भारत के लोगों से करीब 20 गुना ज्यादा है। जिसकी बराबरी पाने पर ही देश की गरीबी, बेरोजगारी, अशिक्षा जैसी दुखद समस्याओं को दूर करने में मदद मिलेगी। भारत की अर्थव्यवस्था, ब्रिटेन को पीछे छोडकर, विश्व में पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है, किन्तु यह संतोष की बात तब होती जब यहां के लगभग 140 करोड़़ लोगों के गरीब जीवन में आवश्यक सुधार को प्रदर्शित करने वाले आंकड़े जैसे प्रति व्यक्ति आय में भी वृद्धि हुई होती।
दीपक
