लखनऊ में एक फ्लाईओवर के शिलान्यास के मौके नितिन गडकरी ने बताया कि कि भारत ने दुनिया में सबसे तेजी से सड़क निर्माण का रिकॉर्ड बनाया है। गडकरी ने कहा कि सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने वित्त वर्ष 2020-21 में 13394 किलोमीटर हाईवे का निर्माण किया। उन्होंने कहा कि देशभर में राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण में शानदार प्रगति हुई। हमने रोजाना 37 किलोमीटर सड़क निर्माण का काम किया। ये उपलब्धियां हमारे लिए बेजोड़ हैं और दुनिया के किसी भी देश में ऐसी समानता नहीं मिलती। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौर में यह उपलब्धी हासिल की गई है।
सरकार देश में इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करना चाहती है। इसके लिए सरकार देशभर में बुनियादी ढांचे के विकास में जोर-शोर से जुटी हुई है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि सरकार ने एक महीने में सड़क निर्माण से जुड़े 3 वल्र्ड रिकॉर्ड बनाए हैं।
पहला रिकॉर्ड: हर दिन 37 किमी सड़क का निर्माण
भारत के नाम सबसे तेज सड़क निर्माण का रिकॉर्ड
RELATED ARTICLES
