Thursday, March 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभारत के गौरवशाली इतिहास में कांग्रेस पार्टी का योगदान अतुलनीय है :...

भारत के गौरवशाली इतिहास में कांग्रेस पार्टी का योगदान अतुलनीय है : बिजेंद्र यादव

गाजियाबाद(हि.स.)। जिले में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 138वें स्थापना दिवस के अवसर पर जिला व महानगर कांग्रेस कमेटी ने कई कार्यक्रम आयोजित किए। इस मौके पर कांग्रेसियों ने पार्टी का झंडा फहराया और झंडे को सलामी दी।

कांग्रेस पार्टी की स्थापना दिवस के अवसर पर गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष बिजेंद्र यादव ने कांग्रेस पार्टी की स्थापना से लेकर वर्तमान समय तक देश हित में किए गए कार्य के विषय में बताया। बिजेंद्र यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश के हर वर्ग को साथ लेकर देश को आगे ले जाने का विशेष काम किया। भारत के गौरवशाली इतिहास में कांग्रेस पार्टी ने विशेष योगदान दिया है।

पूर्व मंत्री सतीश शर्मा ने पार्टी के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं को बधाई दी। प्रदेश सचिव पंकज तंजानिया, उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस सचिव सलीम अहमद (सैफी), शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश चेयरमैन जे के गोंड, पूर्व महानगर अध्यक्ष वी के अग्निहोत्री, एससीएसटी विभाग के प्रदेश महासचिव सूर्यकांत, पीसीएस सदस्य सुरेन्द्र शर्मा, जिला उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी अमोल वशिष्ठ, पीसीएस सदस्य राजाराम भारती, एससीएसटी महानगर अध्यक्ष आशीष प्रेमी, पीसीएस सदस्य वीर सिंह जाटव, खोड़ा नगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, लोनी नगर अध्यक्ष वी के मेज़र, जिला महासचिव राजेंद्र शर्मा, जिला महासचिव राजबाला, जिला महासचिव ओंकार सिंह, जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद हनीफ चीनी, राकेश लोधी, अविनाश, आसिफ उपस्थित थे।

महानगर कांग्रेस कमेटी गाजियाबाद ने पार्टी के स्थापना के 138 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर महानगर कार्यालय पर पार्टी का ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष, पुष्पा रावत पूर्व महापौर प्रत्याशी ओमदत्त गुप्ता संगठन प्रभारी उपाध्यक्ष, कासिम प्रधान, अविनाश मेहता, बाबूराम शर्मा, अश्विनी त्यागी, सविता गौतम, अनुज चौधरी, ममता, बलराज सिंह चावडा, उज्ज्वल गर्ग, अजय शर्मा, महेश गुप्ता, महेंद्र गौतम, रितेश कसाना, योगेश कुमार, वलि हसन, योगेन्द्र शर्मा, मनोज शर्मा, शकील अहमद, महेंद्र कश्यप, वी के शिशोसदिया खुर्शीद खान, सविता जैसवाल, राजीव गुप्ता, अकरम कादरी श्रीचंद दिवाकर आदि अनेको कार्यकर्ता मौजूद रहे।

फरमान अली/दिलीप

RELATED ARTICLES

Most Popular