खेल डेस्क
नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जानी वाली तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए इंग्लैंड ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया गया है। इंग्लैंड को वनडे सीरीज से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर चोटिल होने की वजह से टीम से बाहर हो गए हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच 23 मार्च को पुणे में खेला जाएगा। भारत ने इंग्लैंड को टेस्ट सीरीज में 3-1 से और टी20 सीरीज में 3-2 से मात दी है।
वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम-इयोन मोर्गन(कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, मोईन अली, सैम बिलिंग्स, जोस बटलर, बेन स्टोक्स, सैम कुरैन,टॉम कुरैन, लिआम लिविंगस्टोन, मैट पार्किंसन, जेसन रॉय, रीस टॉपले,आदिल रशीद, मार्क वुड। कवर के तौर पर डेविड मलान,क्रिस जोर्डन और जेक बॉल को रखा गया है। इंग्लैंड टीम की पूरी कोशिश होगी कि वो वनडे सीरीज जीतकर इस दौरे का समापन जीत के साथ करे। वहीं भारत के नजरिए से कहें तो ये सीरीज उसके लिए अब तक बेहद सफल रही है। इंग्लैंड से चार मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट हारने के बाद भारत ने शानदार वापसी की थी। इसके बाद भारत ने अगले तीन टेस्ट मैचों में इंग्लैंड को मात दी। इसी के साथ भारत ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी जगह बनाई। न्यूजीलैंड से भारत का मुकाबला वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जून में होगा। टी 20 सीरीज में भी भारत पहला और तीसरा टी20 हार गया था। इसके बाद टीम इंडिया ने शानदार वापसी करते हुए सीरीज अपने नाम की। सीरीज के पांचवे और निर्णायक मैच में भारत ने इंग्लैंड को 36 रन से हराया। विराट कोहली ने नाबाद 80 और रोहित शर्मा ने 64 रन बनाए। इंग्लैंड की तरफ से डेविड मलान ने 68 और जोस बटलर ने 52 रन बनाए। वनडे सीरीज के लिए पुणे का महाराष्ट्र क्रिकेट संघ (एमसीए) स्टेडियम बायो बबल बनेगा। तीन मैचों की वनडे सीरीज के सभी तीन मैच-23, 26 और 28 मार्च को इसी स्टेडियम में खेले जाएंगे।
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
