Thursday, March 5, 2026
Homeखेलभारत की 7 रन से जीत, सीरीज पर 2-1 से कब्जा

भारत की 7 रन से जीत, सीरीज पर 2-1 से कब्जा

खेल डेस्क

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक वनडे मैच पुणे के एमसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। भारत ने तीसरा मैच 7 रन से जीतकर सीरीज पर 2-1 से कब्जा किया। इंग्लैंड की टीम नौ विकेट खोकर 322 रन ही बना पाई। सैम करन ने आखिरी तक संघर्ष किया पर वो इंग्लैंड को जीत नहीं दिला पाए। उन्होंने इंग्लैंड की तरफ से सर्वाधिक 95 रन बनाए और नाबाद रहे। उनके अलावा डेविड मलान ने 50 और ललियाम लिविंगस्टोन ने 36 रन बनाए। भारत की तरफ से शार्दुल ठाकुर ने 4 और भुवनेश्वर कुमार ने 3 विकेट लिए। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड को जीतने के लिए 330 रन का लक्ष्य दिया था। भारत की तरफ से ऋषभ पंत ने सबसे अधिक 78 रन बनाए। हार्दिक पांड्या ने 64 और शिखर धवन ने 67 रन बनाए। इंग्लैंड की तरफ से मार्क वुड ने 3 और आदिल राशिद ने दो विकेट लिए।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular