Sunday, April 5, 2026
Homeखेलभारत और इंग्लैंड टी-20 विश्व कप जीतने के प्रबल दावेदार : शेन...

भारत और इंग्लैंड टी-20 विश्व कप जीतने के प्रबल दावेदार : शेन वार्न

दुबई (हि.स.)। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर शेन वार्न का मानना है कि भारत और इंग्लैंड मौजूदा आईसीसी टी-20 विश्व कप 2021 जीतने के प्रबल दावेदार हैं।

भारत अपने टी20 विश्व कप अभियान की शुरुआत 24 अक्टूबर को दुबई में पाकिस्तान के खिलाफ करेगा, जबकि इंग्लैंड अपने पहले मैच में 23 अक्टूबर को वेस्टइंडीज से भिड़ेगा।

वार्न ने यह भी कहा कि ऑस्ट्रेलियाई टीम को कम करके आंका जा रहा है,जबकि उनकी टीम में बहुत सारे मैच विजेता हैं।

वार्न ने ट्वीट किया, “मुझे लगता है कि इंग्लैंड और भारत टी-20 विश्व कप 2021 जीतने के प्रबल दावेदार हैं। न्यूजीलैंड हमेशा आईसीसी इवेंट्स में अच्छा प्रदर्शन करता है। लेकिन मुझे लगता है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम को कम करके आंका जा रहा है, जबकि उनकी टीम में बहुत सारे मैच विजेता हैं। हालांकि भारत और पाकिस्तान के खिलाफ जबर्दस्त मुकाबला होने वाला है। मैं यह देखने के लिए उत्साहित हूं कि कौन जीतेगा।”

वार्न ने खराब फार्म से गुजर रहे ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर और इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन का भी समर्थन किया।

ऑस्ट्रेलियाई टीम शनिवार को अबू धाबी के शेख जायद क्रिकेट स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने टी20 विश्व कप अभियान की शुरुआत करेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular