Sunday, March 29, 2026
Homeअन्यभारत और अमेरिका डब्ल्यूटीओ में छह विवादों को खत्म करने पर सहमत

भारत और अमेरिका डब्ल्यूटीओ में छह विवादों को खत्म करने पर सहमत

वाशिंगटन/नई दिल्ली (हि.स.)। भारत और अमेरिका विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) में अपने छह व्यापार विवादों को समाप्त करने पर सहमत हो गए हैं। इसके साथ ही नई दिल्ली बादाम, अखरोट और सेब जैसे 28 अमेरिकी उत्पादों पर प्रतिशोधात्मक सीमा शुल्क भी हटाने का फैसला किया है।

अमेरिका की व्यापार प्रतिनिधि कैथरीन ताई ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत गणराज्य डब्ल्यूटीओ में छह बकाया विवादों को समाप्त करने पर सहमत हुए हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा की धारा 232 के तहत इस्पात और एल्युमीनियम पर लगाए गए शुल्क के बदले भारत ने प्रतिशोधात्मक सीमा शुल्क को खत्म करने पर भी सहमति जताई। ताई ने कहा कि यह समझौता हमारे आर्थिक और व्यापार संबंधों को मजबूत करने के लिए पिछले दो वर्षों से जारी द्विपक्षीय जुड़ाव को दर्शाता है।

अमेरिका ने वर्ष 2018 में राष्ट्रीय सुरक्षा के आधार पर कुछ इस्पात और एल्यूमीनियम उत्पादों पर क्रमशः 25 फीसदी और 10 फीसदी का आयात शुल्क लागू किया था। जवाबी कार्रवाई में भारत ने जून, 2019 को चना, दाल, बादाम, अखरोट, सेब, बोरिक एसिड और डायग्नोस्टिक अभिकर्मकों सहित 28 अमेरिकी उत्पादों पर सीमा शुल्क लगाया।

प्रजेश/सुनीत

RELATED ARTICLES

Most Popular