Thursday, March 5, 2026
Homeराष्ट्रीयभारत आए 2 रूसी विमान दवाइयां-वेंटिलेटर व ऑक्सीजन कंसंट्रेटर लेकर

भारत आए 2 रूसी विमान दवाइयां-वेंटिलेटर व ऑक्सीजन कंसंट्रेटर लेकर

आज सुबह रूस से दो विमान दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे हैं, जिनमें 20 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, 75 वेंटिलेटर, 150 बेडसाइड मेडिकल मॉनिटर, 22 मिलिनय टन दवाएं शामिल हैं। एयर कार्गो और दिल्ली कस्टम इसके शीघ्र क्लियरेंस को लेकर काम कर रहे हैं। 

भारत की मदद के लिए दवाइयां, वेंटिलेटर और ऑक्सीजन कंसंट्रेटर समेत अन्य सामान लेकर रूस के दो विमान दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचे हैं। इस बात की जानकारी सेंट्र बोर्ड ऑफ इंडायरेक्ट टैक्सेस एंड कस्टम्स ( सीबीआईसी) ने दी है। 

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन के साथ टेलीफोन पर बातचीत की थी। पीएम मोदी ने कहा था कि हमारी सशक्त रणनीतिक साझीदारी को और गति देने के लिए राष्ट्रपति पुतिन एवं मैंने हमारे विदेश एवं रक्षा मंत्रियों के बीच टू प्लस टू मंत्रिस्तरीय संवाद प्रणाली स्थापित करने पर सहमति व्यक्त की है। साथ ही उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति पुतिन के साथ बातचीत में कोविड की स्थिति पर चर्चा की और रूस की ओर से मिलने वाली मदद के लिए पुतिन को धन्यवाद दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular