Saturday, February 21, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभारत अमेरिका के प्रगाढ़ दोस्ती के लिए नमामि गंगे के सदस्यों ने...

भारत अमेरिका के प्रगाढ़ दोस्ती के लिए नमामि गंगे के सदस्यों ने किया गंगा पूजन

वाराणसी (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अमेरिका दौरा को लेकर उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भी उत्साह है। भारत और अमेरिका के प्रगाढ़ दोस्ती के लिए गुरूवार को नमामि गंगे के सदस्यों ने मां गंगा (नदी) की विधि विधान से पूजन अर्चन कर आरती भी उतारी।

इस दौरान संस्था के सदस्य तिरंगा ध्वज, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन की तस्वीर लिये हुए थे। गंगा आरती के बाद कार्यक्रम के संयोजक राजेश शुक्ल ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की शुक्रवार को होने वाली पहली मुलाकात के पूर्व दोनों देशों के प्रगाढ़ संबंध के लिए संस्था ने मां गंगा की आरती उतारी। भारत-अमेरिकी द्वीपक्षीय संबंधों को मजबूत और बहुमुखी व द्विपक्षीय व्यापार और निवेश संबंधों को मजबूत करने के लिए मां गंगा से गुहार लगाई।

शुक्ल ने बताया कि मोदी-बाइडेन की मुलाकात रिश्तों की नई इबारत लिखेगी। अमेरिकी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन कट्टरवाद, उग्रवाद, सीमा पार आतंकवाद और वैश्विक आतंकवादी नेटवर्क को खत्म करने के लिए चर्चा करेंगे। इस बात पर भी चर्चा करेंगे कि वैश्विक साझेदारी को कैसे समृद्ध किया जा सकता है। दोनों नेता द्विपक्षीय व्यापार और निवेश संबंधों को मजबूत करने, सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने, स्वच्छ ऊर्जा साझेदारी को बढ़ावा देने पर भी चर्चा करेंगे। उद्योग संबंधों के माध्यम से उभरती प्रौद्योगिकियों में नए रास्ते तलाशेंगे। हमने मां गंगा से आशीर्वाद मांगा है कि भारत और अमेरिका की द्विपक्षीय वार्ता प्रत्येक मुद्दे पर प्रगाढ़ और मजबूत रहे। आयोजन में शिवदत्त द्विवेदी,शिवम अग्रहरि, रामप्रकाश जायसवाल, सारिका गुप्ता, रश्मि साहू , विकास तिवारी आदि शामिल रहें

RELATED ARTICLES

Most Popular