Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभारतीय हलधर किसान यूनियन का गठन, जयराम सिंह मण्डल अध्यक्ष बने

भारतीय हलधर किसान यूनियन का गठन, जयराम सिंह मण्डल अध्यक्ष बने

बांदा(हि.स.)। भारतीय किसान यूनियन (भानू) में किसान हित में कार्य कर रहे किसानों ने इस संगठन में तानाशाही और अनुशासनहीनता से क्षुब्ध होकर नई यूनियन का गठन किया। गुरुवार को लगभग 4000 राष्ट्रीय, प्रदेशीय, मंडलीय तथा जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने भाकियू (भानू) से अपना त्यागपत्र देकर नया संगठन भारतीय हलधर किसान यूनियन का गठन कर लिया है।

नई यूनियन का राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह सोलंकी (एटा) और हीरा सिंह भदौरिया को राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव तथा जितेन्द्र सिंह भदौरिया को बुंदेलखंड अध्यक्ष एवं जयराम सिंह बछेउरा को चित्रकूटधाम मण्डल अध्यक्ष बनाया गया है।

भारतीय हलधर किसान यूनियन बांदा की एक बैठक जयराम सिंह बछेउरा की अध्यक्षता में इन्हीं के आवास विकास स्थित आवास में संपन्न हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव हीरा सिंह भदौरिया ने बताया कि भारतीय हलधर किसान यूनियन गैर राजनैतिक संगठन है, इसमें सभी राजनैतिक पार्टियों एवं सभी जातियों के सम्मानित सदस्य सम्मिलित हैं। इस संगठन में राजनैतिक अथवा जातिवाद का कोई स्थान नहीं है। हमारा नारा है जो किसान की बात करेगा, वही देश में राज करेगा।

विशिष्ठ अतिथि जितेन्द्र सिंह भदौरिया ने बताया कि हमारे संगठन में एक परिवार के रूप में एक दूसरे के मान सम्मान का ध्यान रखकर किसान हित में समर्पण भाव से कार्य किया जायेगा। जो कार्य करेगा उसी को दायित्व दिया जायेगा। बैठक के अंत में सर्व सम्मति से पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव को जिलाध्यक्ष बांदा एवं मुमताज बेगम को जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ बांदा मनोनीत किया गया।

बैठक में प्रमुख रूप से विजयपाल सिंह चौहान मण्डल उपाध्यक्ष, के.के.द्विवेदी, केदार प्रसाद बाजपेई, राम लखन सिंह सेंगर, आशीष सिंह गौर व पार्थ सिंह गौर, पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव, विजय लखेरा, राजेन्द्र कुमार सोनी, आफताब, हाफिज खां, अजीत यादव, राकेश कुमार, सन्तोष त्रिपाठी, शकील खां, मो.वकील, कु. धनंजय सिंह, मनोज निगम लाला, दिनेश सिंह गौतम, शशि करण सिंह आदि ने भाग लिया।

अनिल

RELATED ARTICLES

Most Popular