Saturday, March 28, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाभारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा आयोजित परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन...

भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा आयोजित परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चे हुए सम्मानित

भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा आयोजित परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चे हुए सम्मानित। फातिमा स्कूल की यशस्वी श्रीवास्तव कक्षा 11 की छात्रा ने जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह परीक्षा अक्टूबर माह में आयोजित की गई थी। इसमें जनपद के 147 स्कूलों के करीब 13486 बच्चों ने भाग लिया था, जिसमें कक्षा 5 से 12 तक के बच्चे शामिल हुएl आज फातिमा स्कूल में हर कक्षा के टॉपर बच्चों देवेंद्र कुमार, अनन्या सिंह ,पुशान श्रीवास्तव, दीप्तिमणी श्रीवास्तव आकृति पांडे आरुष श्रीवास्तव, यशस्वी श्रीवास्तव, माही शरण को मेडल, सर्टिफिकेट एवं गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर गायत्री परिवार गोंडा के सम्मानित सदस्य डॉक्टर अनूप श्रीवास्तव, के वी श्रीवास्तव, प्रमोद कुमार श्रीवास्तव भी मौजूद रहे। उन्होंने इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य फादर अरुण मारस, सिस्टर स्मिता शिक्षक सतीश चौबे एवं संजीव अग्रवाल सर को विशेष सहयोग के लिए सम्मानित किया। स्कूल के नए प्रधानाचार्य फादर अरुण मारस ने इस तरह की परीक्षा कराने के लिए गायत्री परिवार के लोगों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह की परीक्षा से सभी को अपनी संस्कृति और सभ्यता की जानकारी होने के साथ-साथ उनमे अच्छे संस्कार पनपते है।जिससे बच्चे जीवन में सकारात्मक सोच के साथ अपनी मंजिल तक पहुंचने में सफल होते हैं। इस मौके पर प्रधानाचार्य ने गायत्री परिवार के लोगों को पुष्प और शाल देकर सम्मानित किया एवं बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की एवं शुभकामनाएं दी।

भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा आयोजित परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चे हुए सम्मानित
RELATED ARTICLES

Most Popular