Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभारतीय राजनीति को हिन्दुत्व की ओर ले जाने के पक्षधर थे दीनदयाल...

भारतीय राजनीति को हिन्दुत्व की ओर ले जाने के पक्षधर थे दीनदयाल : पंकज चौधरी

महराजगंज (हि.स.)। परतावल कस्बे में पनियरा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के समर्पित स्वयंसेवक थे। वह संगठन को गढ़ने वाले, संगठनकर्ता एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता थे। पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक मजबूत और सशक्त भारत निर्माण के पक्षधर थे।

उन्होंने कहा कि वसुधैव कुटुंबकम भारतीय सभ्यता से प्रचलित है। भारत में सभी धर्मों को समान अधिकार प्राप्त है। संस्कृति से किसी व्यक्ति, वर्ग, राष्ट्र आदि के मन, रूचि, आचार-विचार, कला-कौशल और सभ्यता की शक्ति पर विचार होता है। यह जीवन जीने की शैली है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक पत्रकार होने के साथ चिंतक और लेखक भी थे। वह भारतीय राजनीति की धारा को हिन्दुत्व की ओर ले जाना चाहते थे।

आमोद

RELATED ARTICLES

Most Popular