Friday, March 27, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभारतीय महागठबंधन 26 सितंबर से पश्चिम उत्तर प्रदेश में निकालेगा यात्रा

भारतीय महागठबंधन 26 सितंबर से पश्चिम उत्तर प्रदेश में निकालेगा यात्रा

भारतीय महागठबंधन एक यात्रा निकाल चुका है। जो जुलाई महीने में लखनऊ से शुरू हुई थी और हरदोई, शाहजहांपुर, बरेली होते हुए 2 अगस्त को मुरादाबाद में समाप्त हुई थी। 26 सितंबर को शुरू होने वाली यात्रा का दूसरा चरण है।

लखनऊ(हि. स.)। उत्तर प्रदेश की 44 राजनीतिक दलों का भारतीय महागठबंधन पश्चिम उत्तर प्रदेश में 26 सितंबर से परिवर्तन यात्रा प्रारंभ कर रहा है। यह यात्रा मुरादाबाद से शुरू होगी और इसका समापन 2 अक्टूबर को आगरा में होगा। उक्त जानकारी महागठबंधन के प्रवक्ता विश्वात्मा ने दी।

अनुसूचित जातियों, जनजातियों, पिछड़े वर्गों और अल्पसंख्यकों की राजनीति एकजुटता के लिए महागठबंधन केवल बुद्धिजीवियों के बीच ही काम नहीं करेगा, यह गांव-गांव और घर-घर जाकर लोगों में जागृति पैदा करेगा। इसी उद्देश्य यात्राएं निकाली जा रही हैं।

महागठबंधन में उत्तर प्रदेश के किसी बड़े राजनीतिक दल के शामिल होने के प्रश्न पर उन्होंने बताया कि बहुजन समाज पार्टी को महागठबंधन में शामिल होने के लिए न्यौता दिया गया है और अभी उत्तर का इंतजार है।

RELATED ARTICLES

Most Popular