Tuesday, February 24, 2026
Homeखेलभारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीमों ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 से हटने...

भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीमों ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 से हटने का किया फैसला

नई दिल्ली (हि.स.)। भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीमों ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 से हटने का फैसला किया है, जो इंग्लैंड के बर्मिंघम में 28 जुलाई से 8 अगस्त, 2022 तक होने वाला है।

टीमों ने अपना पूरा ध्यान एशियाई खेलों 2022 पर लगाने का फैसला किया है, जो 10-25 सितंबर, 2022 तक हांगझोऊ, चीन में आयोजित किया जाएगा। चूंकि एशियाई खेल पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए एक महाद्वीपीय योग्यता टूर्नामेंट है, इसलिए भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीमों को सितंबर 2022 में एशियाई खेलों में भाग लेने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने की जरुरत होगी।

राष्ट्रमंडल खेलों से हटने के निर्णय के बारे में बोलते हुए, हॉकी इंडिया के अध्यक्ष, ज्ञानेंद्र निंगोमबम ने कहा, “एशियाई खेल 2022 निश्चित रूप से हमारे लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण टूर्नामेंट है क्योंकि यह पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए एक महाद्वीपीय योग्यता टूर्नामेंट है।”

आगे कहा, “भारतीय पुरुष और महिला टीमों को अपने श्रेष्ठतम स्तर पर खेलना है और इसलिए हमारे लिए राष्ट्रमंडल खेलों 2022 से हटना महत्वपूर्ण था, जो एशियाई खेलों 2022 से ठीक पहले आयोजित किया जा रहा है। दोनों भारतीय टीमों के टोक्यो में शानदार प्रदर्शन के बाद हम पेरिस ओलंपिक चरण में और भी बेहतर परिणाम देने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।”

RELATED ARTICLES

Most Popular